Top News

साइंस क्विज़ में शिवानी, आयत व चांदनी रहीं अव्वल

साइंस क्विज़ में शिवानी, आयत व चांदनी रहीं अव्वल

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में सोमवार को आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 की शिवानी, कक्षा 7 की आयत तथा कक्षा 8 की चांदनी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रशासन की ओर से तीनों विजेता छात्राओं को शील्ड, ट्रॉफी और उपयोगी शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में सानिया शबनम, सिमरन, संध्या, अंजली, पायल सहित कई छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने कहा कि विज्ञान आधारित प्रतियोगिताएं बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और प्रयोगधर्मिता अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान राजीव मौर्य, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, गौतम विश्वकर्मा, हेमंत पांडेय, शहजादी बानो तथा रसोइया मां सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post