Top News

समाजसेवी विक्की वर्मा की ने कूड़े के ढेर से मुहल्लेवासियों को दिलाई राहत

समाजसेवी विक्की वर्मा की ने कूड़े के ढेर से मुहल्लेवासियों को दिलाई राहत

जेसीबी व डंफर से हटवाया कूड़े का अंबार, ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी डलवाकर बदली इलाके की तस्वीर

करहां (मऊ) : स्थानीय करहां गांव स्थित आतागंज ईदगाह एवं वालीबाल मैदान के समीप वाली पोखरी के पास लंबे समय से जमा कूड़े-कचरे के ढेर से क्षेत्रीय लोगों को आखिरकार निजात मिल गई। दुर्गंध, संक्रमण और मच्छर-मक्खी के बढ़ते खतरे से परेशान मुहल्लेवासियों की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत वार्ड संख्या-26 के प्रत्याशी एवं समाजसेवी विक्की वर्मा ने मानवीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर सफाई अभियान चलवाया। उनके द्वारा जेसीबी मशीन व डंफर मंगवाकर लगभग पांच घंटे तक चले अभियान में कूड़े-कचरे का अंबार हटवाया गया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली के माध्यम से कई ट्राली मिट्टी डलवाकर स्थान को समतल कराया गया, जिससे क्षेत्र की बदहाल तस्वीर बदल गई।

सफाई के बाद न सिर्फ दुर्गंध से राहत मिली, बल्कि आसपास का वातावरण भी स्वच्छ और सुरक्षित हो गया। इस पहल से प्रसन्न मुहल्लेवासियों ने समाजसेवी विक्की वर्मा के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य ही सच्ची जनसेवा की मिसाल होते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इसी तरह जनप्रतिनिधि आगे आएं, तो गांवों की कई मूलभूत समस्याओं का समाधान संभव है।



Post a Comment

Previous Post Next Post