आतागंज को हरा बंदीकला ने जीता अंसार क्लब वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला
•समाजसेवी डाक्टर आफताब आलम गुड्डू ने किया भव्य उद्घाटन
•प्रदेश भर की नामचीन 24 टीमें ले रही हिस्सा
करहां (मऊ) : अंसार क्लब करहां के सौजन्य से ईदगाह के मैदान में रविवार अपराह्न राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसके उद्घाटन मुकाबले में इस्लामिया क्लब बंदीकला की टीम ने जामिया हमदर्द आतागंज की टीम को 15-12 अंकों के अंतराल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
बता दें कि प्रख्यात संत बाबा घनश्याम दास व बड़े शायर रहे शमीम करहानी की धरती पर अंसार क्लब के तत्वाधान में राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता होती है। इसी क्रम में रविवार को प्रतियोगिता का उद्धाटन करहां के समाजसेवी डाक्टर आफताब आलम गुड्डू ने फीता काटकर किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पहली सर्विस की। उन्होंने आगंतुक टीमों का स्वागत करते हुए करहां की सरजमी को गंगा-जमुनी तहज़ीब का संगम बताया। कहा कि खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करें तथा दर्शकों का स्वस्थ्य मनोरंजन प्रदान करें।
इस प्रतियोगिता में जहांनागंज, आजमगढ़, मुहम्मदाबाद गोहना, मुबारकपुर, नेपाल, वाराणसी, चिरैयाकोट, फतेहपुर, बंदीकला, पड़री सहित दो दर्जन टीमें जोरआजमाइश कर रही हैं। सोमवार को अंक तालिका में सर्वोच्च दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। विजेताओं को समापनकर्ता व करहां के समाजसेवी विक्की वर्मा पुरस्कृत करेंगे।






Post a Comment