Top News

बुजुर्गों की दुआ बनी बिटिया की मुस्कान

बुजुर्गों की दुआ बनी बिटिया की मुस्कान

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार की देर शाम इंसानियत ने उत्सव मनाया। करहां के युवा समाजसेवी राहुल सिंह व उनकी धर्मपत्नी रोली सिंह ने अपनी नन्ही बिटिया रावी सिंह का जन्मदिन बुजुर्गों के बीच मनाकर खुशियों को नया अर्थ दिया। केक कटा, बुजुर्गों को ससम्मान भोजन परोसा गया और दुआओं की बरसात हुई।

इस अवसर पर नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड ने बिटिया को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में राहुल सिंह की माता रेनू देवी, आरएसएस के खंड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह, अधिवक्ता अनुराग श्रीवास्तव, व्यवसायी अतुल सिंह व बृजेश सिंह, शिक्षक आनंद गुप्ता व राजीव मौर्य, पत्रकार कुणाल सिंह अंकित व राहुल मद्धेशिया, शिवेश कुमार, शिवा सिंह, रमन कुमार सहित अनेक सहयोगी व स्नेहीजन उपस्थित रहे। परिवार से दूर जीवन व्यतीत कर रहे बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान ने यह संदेश दिया कि सच्चा उत्सव वही है, जहाँ अपनापन बाँटा जाए।



Post a Comment

Previous Post Next Post