Top News

श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जन्म जयंती

श्रद्धापूर्वक मनाई गई महाराजा सुहेलदेव की जन्म जयंती

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के ख़ालिसा में शुक्रवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जन्मे महाराज सुहेलदेव की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक से मनाई गई। उनके स्मारक स्थल पर स्थित प्रतिमा पर अनुयायियों ने फूल-माला अर्पित किया एवं उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रतिनिधि व मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान ने महाराजा सुहेलदेव को भारत राष्ट्र का पराक्रमी राजा बताया। कहा कि महाराजा सुहेलदेव का जन्म माघ मास की बसंत पंचमी के दिन 990 ईस्वी को बहराइच के महाराजा प्रसेनजित के घर हुआ था। उनके रहते कोई भी विदेशी आक्रमणकारी देश पर आंख उठाने का साहस नहीं कर पाया।  उन्होंने 21 राजाओं का संघ बनाकर मुस्लिम शासकों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी। उनकी तिथिवार जयंती पर हम सभी उनके चरणों में विनम्र राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करने आये हैं। इस अवसर पर प्रद्युम्न प्रताप, हरिराम बरनवाल, संजय राजभर, विनोद राजभर, शिवकुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post