निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 350 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित
करहां, मऊ। जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर पूर्व मधुबन विधानसभा प्रत्याशी भरत भैया के तत्वावधान में मधुबन की पाती गली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में भव्य निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भरत भैया, डिप्टी सीएमओ डॉ. बी.के. यादव तथा फतहपुर मंडाव सीएचसी के अधीक्षक डॉ. राजीव पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नेत्र विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 550 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 350 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हड्डी, नस एवं जोड़ रोग, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, नाक-कान-गला, कार्डियोलॉजी, दंत एवं बाल रोग से संबंधित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं।
शिविर के दौरान हजारों नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर भरत भैया ने कहा कि जनसेवा ही उनके राजनीतिक जीवन का मूल उद्देश्य है और गरीबों व जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए वे जीवन भर संघर्षरत रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राधेश्याम सिंह, बब्लू ठठेरा, आलोक मल्ल, संजीव पाल, संजय सिंह, कौशल चौहान, मुन्ना सिंह, नरेंद्र मल्ल निराला, सिनोद राजभर, अजय यादव, प्रभुनाथ शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में चिकित्सक टीम के रूप में डॉ. आर.बी. यादव (वाराणसी), जे.पी. मल्ल (लखनऊ), डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. पी. कुमार साहनी (गोरखपुर मेडिकल कॉलेज), डॉ. यू.बी. मिश्रा (गोरखपुर मेडिकल कॉलेज), अंकित राय (कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज, कसारा मऊ), डॉ. विश्वजीत सिंह (कार्डियोलॉजी, प्रकाश हॉस्पिटल मऊ), डॉ. विकास सिंह (कल्पनाथ राय मेडिकल कॉलेज), डॉ. सरिता (शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ), डॉ. अजय शाह, डॉ. आर.एन. सिंह तथा डॉ. सौरभ मौर्य (केजीएमयू लखनऊ) समेत अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।





Post a Comment