Top News

दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी

दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गुरादरी गेट के पास रसूलपुर-करहां बाजार में सोमवार-मंगलवार की रात चोरों ने खालिद सैफुल्ला उर्फ़ सुहेल अहमद सादिक किराना स्टोर की दुकान का शटर तोड़कर नकदी व सामान चुरा लिया। सुबह 08 बजे दुकान खोलने आए दुकानदार शटर का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा हुआ देख आवाक रह गया। डायल 112 पुलिस बल को सूचना देकर मौका मुआयना कराया और तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाया।

दुकान मालिक ने बताया कि चोर सिसिटीबी डीवीआर और दुकान का स्टाक रजिस्टर भी उठा ले गए। इसके अलावा करीब 25 हजार का काजू, किशमिश, रिफाइंड व सरसो तेल समेत करीब 26 हजार रुपये नकद और लगभग 25 हजार रुपये का फुटकर पैसा उठा ले गए।

घटना के समय पास में सो रहे एक दुकानदार का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया, जिससे किसी को भनक नहीं लगी। सुबह सुहेल के पुत्र सादिक के दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों की एक छूटी हुई लाइट मिली है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान में क़ई बार चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी मामले का खुलासा नहीं हो सका है।




Post a Comment

Previous Post Next Post