सड़क सुरक्षा को लेकर डीएवी स्कूल में चला जागरुकता अभियान
करहां (मऊ) : डीएवी स्कूल में बुधवार को संस्था “अधिरोहण” की ओर से साइकिल सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की साइकिलों में रियर लाइट लगाई गई और उन्हें सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को विशेष रूप से रात्रि के समय साइकिल चलाते वक्त सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने कहा कि इस तरह के अभियान बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अभियान में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। वहीं शारदा त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Post a Comment