पंकज हत्याकांड के दो अन्य मुख्य आरोपी गिरफ्तार
हत्या में प्रयुक्त बाँस का गठीला डंडा भी बरामद
पुलिस के अनुसार खिरिया निवासी पंकज कुमार की हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 10 मई 2026 की रात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्होंने पंकज कुमार के साथ डंडे से मारपीट की थी। गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से सभी आरोपित फरार चल रहे थे।
पुलिस पूछताछ में बादल चौहान की निशानदेही पर दिनेश की गुमटी की दुकान के पीछे गेहूं के खेत से हत्या में प्रयुक्त लगभग पौने तीन फीट लंबा बांस का डंडा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद आलाकत्ल को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, जबकि फरार अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

Post a Comment