Top News

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने नवागत डीएम का किया स्वागत

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने नवागत डीएम का किया स्वागत

करहां (मऊ) : जनपद में नवागत जिलाधिकारी आनंद वर्धन का चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। महासंघ की ओर से जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस दौरान कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं विभागीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को जनपद में स्वागत करते हुए आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता मिलेगी। जिलाधिकारी ने भी कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। स्वागत करने वालों में महासंघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, जिला महामंत्री शिखान्त वर्मा, सिंचाई विभाग के सुभाष विनय मिश्रा, शंकर प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post