Top News

अवधेश सिंह ने सहयोगियों सहित नवागत डीएम का किया स्वागत

अवधेश सिंह ने सहयोगियों सहित नवागत डीएम का किया स्वागत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के सुल्तानीपुर निवासी व चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ जिले के नवागत जिलाधिकारी आनंद वर्धन से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महासंघ की ओर से जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

भेंटवार्ता के दौरान कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। महासंघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी।

जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने भी कर्मचारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला महामंत्री शिखान्त वर्मा, सिंचाई विभाग के सुभाष विनय मिश्रा, शंकर प्रसाद समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post