शौच गए युवक पर जानलेवा हमला, 16 पर केस
करहां (मऊ) : रानीपुर थानांतर्गत शमशाबाद गांव निवासी संदीप मौर्य की तहरीर पर थाना क्षेत्र के ही सादीपुर गांव निवासी रवि, अंगद, मनोज, प्रद्युम्न, अर्जुन, मोहित सहित 10 अज्ञात के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर छह नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
मामले के अनुसार वादी मुकदमा संदीप मौर्य का आरोप है कि 12 मई को उनके पड़ोस में अनिल सरोज के घर बारात आई थी। रात में संदीप के परिवार वाले शादी संपन्न कराने में लगे हुए थे। भोर में लगभग 3 बजे संदीप का भाई श्रीकांत गांव के ही सुजीत शर्मा के साथ बगल में शौच के लिए गया। इस बीच रवि सरोज, प्रद्युम्न, मोहित, मनोज, अंगद और अर्जुन के साथ 10 अज्ञात लोगों ने श्रीकांत के ऊपर लाठी डंडा से हमला कर दिया। काफी देर तक मारपीट के बाद आरोपी उसे मरा जान कर चले गए। बीच-बीच बचाव करने गए सुजीत शर्मा को भी हमलावरों ने दौड़ा लिया। वह जान बचाकर भागा घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रुप से घायल श्रीकांत का इलाज सुरहुरपुर स्थित एक निजी हड्डी अस्पताल में चल रहा है।


Post a Comment