एफआईआर आधारित खबरें- बच्चों व पड़ोसियों के विवाद में मारपीट तथा तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो घायल
बच्चों के विवाद में मारपीट, चार घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के जलील अहमद की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को चार नामजद व कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है
दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 19 जून की रात करीब आठ बजे गांव निवासी कमरुज्जमा, सोफियान, गुलाम रब्बानी, मुनव्वर तथा कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में नुरुलैन, गुलाम रसूल, साकेरा तथा जुबेदा को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
-----------------------------------//----------–-------------------
गलत दिशा से आए दोपहिया वाहन की टक्कर में दो घायल, केस दर्ज
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल निवासी गौतम चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर सड़क दुर्घटना बाइक की टक्कर से घायल होने की घटना में कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को समुचित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 15 जून को शाम करीब 4:30 बजे गौतम गांव के धर्मेंद्र चौहान पुत्र के साथ मजदूरी का पैसा लेने नदवासराय जा रहे था। आरोप है कि आरीपुर चट्टी के आगे भट्ठा के पास विपरीत दिशा से तेज गति और गलत साइड से आ रहे बाइक सवार अयोध्या निवासी कुतुबपुर, देवलास ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौतम चौहान और धर्मेंद्र चौहान घायल हो गए तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजवाया।
-----------------------------------//------------------------------
पड़ोसी से विवाद में मारपीट, चार घायल चार पर केस
करहां (मऊ) मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ओटनी में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रुप ले लिया। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रविवार को चार लोंगो के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु की है।
गांव निवासी विरजू ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि 20 जून की रात करीब 11 बजे उनके दरवाजे के सामने विवाद हो रहा था। जब उन्होंने लोगों को वहां से हटने के लिए कहा तो नंदू, विनीत, शशि तथा पुष्पा नाराज हो गए। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं पत्नी मधु , पुत्रीगण सीमा तथा सबनम को भी लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय विपक्षी जान से मारने की धमकी भी देते गए।




Post a Comment