Top News

आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर, इलाज के दौरान मौत

आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा किशोर, इलाज के दौरान मौत

करहां (मऊ) : चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के देवखरी गांव में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद माता बीना सिंह, छोटी बहन रिंकी सिंह, पिता मनोज सिंह सहित स्वजन में कोहराम मच गया। साथ ही पूरे गांव एवं क्षेत्र में मातम पसर गया।

देवखरी निवासी मनोज सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श उर्फ हर्ष सिंह रविवार को गांव के पास स्थित एक बाग में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ की एक डाल टूट गई और वह संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। गंभीर रुप से घायल आदर्श को स्वजन तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

स्वजन उसे उपचार के लिए आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आदर्श इंटरमीडिएट का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौता बेटा एक बेटी थी। शव घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। स्वजन ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए गाजीपुर के गंगा घाट पर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post