Top News

मऊ में वकीलों का आंदोलन, राजस्व व चकबंदी अदालतों का काम ठप

मऊ में वकीलों का आंदोलन, राजस्व व चकबंदी अदालतों का काम ठप

मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को जिले की राजस्व एवं चकबंदी अदालतों में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया, जिससे न्यायालयों का कामकाज प्रभावित रहा। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपे गए नौ सूत्रीय मांगपत्र पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है, जिससे न्यायिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा। हड़ताल के कारण दूर-दराज से आए वादकारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post