Top News

देवलास गोंड तख्त पर भारत माता व महारानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण


देवलास गोंड तख्त पर भारत माता व महारानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल देवलास गोंड तख्त पर सोमवार को भारत माता एवं वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून के पूर्व गोंड समाज द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि रामअवध गोंड तथा देवलास गोंड तख्त मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रामअवध गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती ने मुगल आक्रमणकारियों के विरुद्ध अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अमर मिसाल है।
वक्ताओं ने कहा कि महारानी दुर्गावती केवल गोंड समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मसमर्पण करने के बजाय संघर्ष का मार्ग चुना और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंतिम क्षण तक लड़ाई लड़ी। उनके जीवन से नारी शक्ति, आत्मगौरव और राष्ट्रसेवा का संदेश मिलता है।


कार्यक्रम में भारत माता के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने कहा कि भारत माता देश की संस्कृति, सभ्यता और अखंडता का प्रतीक हैं तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की उन्नति में योगदान दे। 
इस दौरान मंदिर समिति के संरक्षक बरसाती राम गोंड, अध्यक्ष रामनयन गोंड, उपाध्यक्ष रामनगीना गोंड, कोषाध्यक्ष रमाकांत गोंड, मंत्री नरेंद्र गोंड, सुनील कुमार गोंड, सूर्यभान (सुलेखन) गोंड, पुजारी पंचम गोंड तथा भारत परिषद के धनंजय चौबे सहित अन्य लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण 



Post a Comment

Previous Post Next Post