Top News

मंदिर से मुकुट चोरी के आरोपित को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

मंदिर से मुकुट चोरी के आरोपित को पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

•दो टुकड़ों में मुकुट हुआ बरामद

•पहले भी मंदिर की चोरियों में जा चुका है जेल

करहां (मऊ) : रानीपुर थानाक्षेत्र के नगपुर गांव स्थित श्रीरामजानकी मंदिर से शनिवार शाम दर्शन के बहाने हनुमानलला की प्रतिमा से चांदी का मुकुट चुराकर फरार होने वाले आरोपित को 24 घंटे के अंदर दबोच लिया गया। रानीपुर पुलिस की इस तेज रफ्तार कार्यवाही से क्षेत्र के श्रद्धालुओं में पुलिस प्रसाशन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। गिरफ्तार आरोपित को सोमवार विधिक कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार उक्त अभियुक्त पर हनुमानजी की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी करने का आरोप था, जिसे मुखबीर की सूचना पर रविवार शाम थानाक्षेत्र के शमशाबाद गांव स्थित उसके घर के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया। वह वहां से कहीं भागने की फिराक में किसी साधन का इंतजार कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम संदीप यादव उम्र 26 वर्ष बताया। तलाशी में उसके पास से चांदी का मुकुट दो टुकड़ों में बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ में संदीप ने बताया कि इसे वह नगपुर के श्रीरामजानकी मंदिर से चुराया था औऱ उसे बेचने के फिराक में था।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 29 जुलाई को भी संदीप यादव मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र के क़ई मंदिरों से विभिन्न आभूषणों एवं पूजन सामग्रियों की चोरी के आरोप में चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेंजा जा चुका है। बताया जाता है कि यह अभियुक्त नशे का आदी है और प्रायः मंदिरों में ही चोरियां करके व्यसन करता है। रानीपुर पुलिस में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सोमवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।






Post a Comment

Previous Post Next Post