Top News

पल्स पोलियो अभियान में फर्जी सत्यापन पर टीम को चेतावनी

पल्स पोलियो अभियान में फर्जी सत्यापन पर टीम को चेतावनी

करहां (मऊ) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में अधीक्षक डा. रामबदन की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा के दौरान टीम संख्या 20 के सत्यापन में गलत रिपोर्टिंग मिलने पर संबंधित टीम को कड़ी चेतावनी दी गई। अधीक्षक ने कमियों को तत्काल दूर करने और भविष्य में पूरी जिम्मेदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलत रिपोर्टिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी टीमों को पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post