आटो व चारपहिया वाहन में टक्कर से आटो सवार महिला घायल, पैर कट कर हुआ अलग
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग पर नेवादा पुलिया के पास शुक्रवार पूर्वाह्न उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे आटो सवार एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो में सवार महिला का पैर वाहन की चपेट में आने से कट गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल महिला को तत्काल आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल भेजवाया गया जहां उसका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार माहपुर तिघरा निवासिनी सहिदुन पत्नी हैदर अहमद लालगंज आजमगढ़ से किसी रिश्तेदारी में मिट्टी देकर आटो से वापस घर आ रही थी। नेवादा पुलिया के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने आटो में टक्कर मार दी। आटो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रुप से घायल महिला को तत्काल आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद आरपित वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस फरार वाहन की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।
इस दुखद समाचार को सुनकर समाजसेवी विक्की वर्मा व रविंद्र यादव मटरु हास्पिटल पहुंचकर घायल महिला का कुशलक्षेम जाना व साथ ही यथोचित मदद की। ज्यादा रक्तस्राव के कारण कुछ उत्साही नौजवानों ने उनके लिए रक्तदान किया। इसकी वजह से अब उनकी जान को तो कोई खतरा नहीं है हालांकि अनेक प्रयासों के बावजूद उनका कटा पैर बचाया नहीं जा सका।






Post a Comment