Top News

महिला ने युवक पर अश्लील हरकत, ब्लैकमेलिंग व पैसा मांगने का दर्ज कराया

महिला ने युवक पर अश्लील हरकत, ब्लैकमेलिंग व पैसा मांगने का दर्ज कराया केस


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने एक युवक पर अश्लील हरकतें, ब्लैकमेलिंग कर पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर आरोपित के खिलाफ जांच-पड़ताल में जुट गई है।

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने पहले परिचय बढ़ाकर अश्लील बातें कीं, फिर बदनाम करने की धमकी देकर उससे रुपये ऐंठे और 25 हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर जान से मारने तथा पति को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपित उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती अश्लील हरकत करने की भी कोशिश की। वह किसी तरह जान बचाकर भागी।



Post a Comment

Previous Post Next Post