मठ गुरादरी धाम से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ शिवभक्तों का समूह

मठ गुरादरी धाम से बाबाधाम के लिए रवाना हुआ शिवभक्तों का समूह

करहां (मऊ) : सावन के पहले सोमवार के अवसर पर करहां परिक्षेत्र के आधा दर्जन शिवभक्तों का समूह मठ गुरादरी धाम से बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुआ। समाजसेवी एवं करहां सदस्य जिला पंचायत के प्रत्याशी विक्की वर्मा के नेतृत्व में निकले शिवभक्तों ने यात्रा से पहले गुरादारी धाम स्थित पाताल गंगा सरोवर में स्नान किया। इसके बाद बाबा घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन कर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा शुरु की।

विक्की वर्मा ने बताया कि वे लोग देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन-पूजन के साथ बासुकीनाथ और सुल्तानगंज की यात्रा करेंगे। इसके बाद ताड़केश्वर महादेव और जगन्नाथ पुरी में भी दर्शन-पूजन कर वापस लौटेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा से लौटने के बाद कथा श्रवण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में काफी उत्साह रहा।

बाबाधाम जाने वालों में विक्की वर्मा, मनोज मद्धेशिया, राजेश कन्नौजिया, कन्हैया वर्मा, योगेंद्र राजभर, रामअधार चौहान आदि शामिल रहे। क्षेत्रवासियों ने उनकी सुखद व मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post