चचेरे भाई-बहन ने असिस्टेंट प्रोफेसर बन बढ़ाया परिवार का मान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के दतौली गांव निवासी एक ही परिवार के चचेरे भाई-बहन ने अपनी प्रतिभा और वर्षों की मेहनत के दम पर सफलता का परचम लहराया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में डा. शिव प्रताप सिंह का चयन अर्थशास्त्र तथा डा. श्वेता सिंह का चयन राजनीति विज्ञान विषय में हुआ है।
दोनों के चयन की खबर मिलते ही पैतृक आवास पर खुशी की लहर दौड़ गई। स्वजन व ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। डा. शिव प्रताप सिंह के भाई सुशील प्रताप सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे परिवार और गांव के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सफलता का श्रेय निरंतर परिश्रम और बुजुर्गों के आशीर्वाद को दिया।
इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह, रामसिंगार सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डू सिंह, महेंद्र सिंह, अविनाश कुमार नायडू, रामअवतार सिंह, नंदू सिंह, मुकेश सिंह, प्रमोद कुमार समेत परिवार व गांव के अनेक लोग मौजूद रहे।


Post a Comment