साइबर फ्राड में गई 1.44 लाख की धनराशि वापस कराई
करहां (मऊ) : साइबर फ्राड के मामले में रानीपुर पुलिस की पुलिस व साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की 1,44,900 रुपये की धनराशि वापस करा दी। पुलिस के अनुसार कसारी निवासी आयुष कुमार राय के क्रेडिट कार्ड खाते से आनलाइन सामान आर्डर करने के दौरान 1,44,900 रुपये निकल गए थे। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
रानीपुर थाने की पुलिस व साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 अगस्त को पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। कार्रवाई में नोडल अधिकारी रामाज्ञा कुमार, कंप्यूटर आपरेटर अब्दुल रब और महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा शामिल रहीं।

Post a Comment