भोपौरा स्कूल में निपुण बच्चों का हुआ आकलन, नवाचार की सराहना


भोपौरा स्कूल में निपुण बच्चों का हुआ आकलन, नवाचार की सराहना

करहां (मऊ) : निपुण भारत मिशन के सफल क्रियान्वयन के तहत मंगलवार को एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने विकासखंड बड़रांव के प्राथमिक विद्यालय भोपौरा का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया। इस दौरान कक्षा एक के बच्चों का ‘निपुण प्लस ऐप’ के माध्यम से यादृच्छिक आकलन किया गया। इसमें सनी, अनुपमा, हरिओम, खुशी और साक्षी निपुण पाए गए।

एसआरजी ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक विनोद कुमार राजभर के नेतृत्व में शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सराहनीय नवाचार कर रहे हैं। कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों को नवोदय, विद्याज्ञान और सैनिक विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं के पैटर्न पर नियमित अभ्यास कराया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक व कक्षा अध्यापकों की अनुशंसा पर प्रत्येक कक्षा से चयनित उत्कृष्ट विद्यार्थियों को ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ घोषित कर शैक्षणिक सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया। एसआरजी ने बताया कि शासन के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार निपुण भारत मिशन के आकलन का दायरा अब कक्षा आठ तक विस्तृत किया गया है। वर्तमान शिक्षा सत्र में इसका आकलन नवंबर-दिसंबर में संभावित है। इस दौरान शिक्षक फुलवास यादव, संतोष कुमार जायसवाल, महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अनुराधा शर्मा और विमला सिंह उपस्थित रहे



Post a Comment

Previous Post Next Post