समरसता कलश यात्रा व तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर मंथन

समरसता कलश यात्रा व तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर मंथन

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी मुहम्मदाबाद गोहना मंडल इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को तमसा नदी स्थित रामघाट पर मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, समरसता कलश यात्रा व तिरंगा यात्रा की तैयारियों चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान व विशिष्ट अतिथि मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिभुवन प्रसाद रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन व सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए।

बैठक में 8 अगस्त को आयोजित होने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदासजी की समरसता कलश यात्रा तथा 12 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रमों में अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने, विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारियां तय करने तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों आयोजनों को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सुशील चौबे, राहुल सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post