सावन के दूसरे सोमवार को विविध कार्यक्रमों की धूम
करहां (मऊ) : सावन के दूसरे सोमवार को करहां परिक्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में विविध धार्मिक कार्यक्रमो की धूम रही। भांटीकला स्थित शिहला स्वयंभू शिवमंदिर में रविवार से शुरु होकर सोमवार को रामनाम संकीर्तन का विश्राम रुद्राभिषेक, हवन-पूजन, प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ हुआ। जिसमें ग्रामप्रधान संतोष सिंह मिंटू, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, रामअवतार सिंह, प्रदीप तिवारी, संजय सिंह, जितेंद्र यादव, राजू सरोज, पप्पू सरोज सहित समस्त ग्रामवासी सम्मिलित रहे।
भोर से ही क्षीरसागर शिवालय करहां गांव, स्वयंभू शिवमंदिर शमशाबाद व राजापुर, पातालपुरी शिवालय हिंडोला, शिव मंदिर करहां बाजार, मठ गुरादरी धाम, आशुतोष आश्रम चेरुईडीह, शिवकुटीर शमशाबाद, नवनिर्मित शिवालय नेवादा, हरिशंकरी व गौरीशंकर मंदिर भांटीकला, कीर्तिश्वर महादेव मंदिर भतड़ी, प्राचीन शिव मंदिर देवरिया खुर्द, याकूबपुर, दतौली, दपेहड़ी, दरौरा, नगपुर, मालव में शिवभक्तों व श्रद्धालु व्रती माताओं-बहनों का तांता लगा रहा।







Post a Comment