बीएसआरके उर्मिला महाविद्यालय की छात्रा को बीएससी गणित में टाप करने हेतु दीक्षांत समारोह में मिली डिग्री

बीएसआरके उर्मिला महाविद्यालय की छात्रा को बीएससी गणित में टाप करने हेतु दीक्षांत समारोह में मिली डिग्री

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। इसे साबित किया है रामनगर खालिसा मोड़ स्थित ब्रह्मर्षि श्रीरामकृष्ण उर्मिला महाविद्यालय की छात्रा कविता चौहान ने। उन्होंने बीएससी गणित में 82.27 अंक हासिल कर महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

आजमगढ़ के भुवना खुर्द गांव निवासी किसान धर्मेंद्र चौहान की पुत्री कविता ने सीमित साधनों के बावजूद नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी माता संगीता देवी गृहिणी हैं। महाविद्यालय के समीप ही रहने वाली कविता की सफलता से परिवार और क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है।

कविता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उनका लक्ष्य अब प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करना है। वर्तमान में वह एसएससी और रेलवे की परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। पढ़ाई के साथ वह घरेलू कार्यों में भी परिवार का सहयोग करती हैं।

कविता की सफलता पर महाविद्यालय प्रबंधक प्रवीण कुमार राय समेत कमलेश सोनकर, प्रियंका कुमारी, पूनम यादव, सुनील गुप्ता, रजनीश राय, शबीब रिजवी, रामभजन यादव, पवन कुमार, मृत्युंजय सहित क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post