जागरण के नशामुक्ति अभियान में बच्चों सहित शिक्षकों ने लिया संकल्प
करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के माहपुर स्थित एम. शमीम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दैनिक जागरण के ‘एक युद्ध नशा के विरुद्ध’ अभियान के तहत बच्चों व शिक्षकों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया। वरिष्ठ शिक्षक दानिश अहमद ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरुक करने की शपथ दिलाई।
प्रबंधक आरिफ खां ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए दैनिक जागरण के साथ परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर निरंतर जागरुक होना होगा। प्रधानाध्यापक दीपक सिंह ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक कर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने दैनिक जागरण के इस पहल का स्वागत किया।
इस अवसर पर संरक्षक आकिब शमीम उर्फ सद्दाम खां, राजेंद्र प्रसाद, अब्दुल्ला खां, अरविंद शर्मा, अनुराग यादव, अनुभव सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment