गुरादरी से देवघर रवाना हुए शिवभक्त
करहां (मऊ) : सावन माह में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए गुरादरी धाम क्षेत्र से शिवभक्तों का जत्था शुक्रवार को देवघर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव व घनश्याम साहब का पूजन-अर्चन कर यात्रा के निर्विघ्न एवं मंगलमय होने की कामना की।
शिवभक्तों में दिव्यांशु सिंह दीपक, सतीश शर्मा, अजय कश्यप और प्रदुम्न सिंह सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र, परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।


Post a Comment