पुराने विवाद में युवक को पीटने व धमकाने पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर निवासी विशाल चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर सियाबस्ती गांव के एक युवक पर गाली-गलौज, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 9 अगस्त को दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच पूर्व के विवाद को लेकर आरोपित विशाल मौर्या ने परसू की गुमती के पास रोककर मुझे व मेरे गांव के अभिषेक चौहान को रोककर गाली-गलौज की और थप्पड़ से मारने लगा। आरोप है कि उसने कट्टा दिखाकर धमकाया भी। पुलिस ने तहरीर के आधार रविवार को केस दर्ज पर मामले की जांच में लग गई है।


Post a Comment