बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन-पूजन के लिए गुरादरी धाम क्षेत्र से शिवभक्तों का जत्था शुक्रवार को देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरु करने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव व घनश्याम दास बाबा की आराधना कर सुखद एवं सफल यात्रा की कामना की।
दिव्यांशु सिंह दीपक, सतीश शर्मा, अजय कश्यप और प्रदुम्न सिंह समेत अन्य शिवभक्त देवघर के लिए रवाना हुए। इस दौरान वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बताया कि देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन एवं जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।


Post a Comment