सनातन के अपमान को लेकर पप्पू यादव व अवधेश प्रसाद का फूंका पुतला
करहां (मऊ) : संसद परिसर में राम मंदिर के चंदे से जुड़े कथित मामले को लेकर किए गए सांकेतिक प्रदर्शन को लेकर रविवार को करहां बाजार के चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव व सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पुतला दहन कर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन में धार्मिक प्रतीकों और संतों की वेशभूषा का इस्तेमाल किया गया, जिससे सनातन धर्म और हिंदू आस्थाओं का अपमान हुआ। उन्होंने दोनों नेताओं से सार्वजनिक रुप से माफी मांगने तथा अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।
मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि धार्मिक आस्था और संत समाज का राजनीतिक विरोध के लिए इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है। ऐसे कृत्य से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। संबंधित नेताओं को अपनी गलती पर सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा नेत्री व निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, मंडल महामंत्री अंकित सरोज व रितिक सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, बालगोविंद यादव, सौरभ तिवारी, अशोक सिंह, वीरेंद्र राजभर, सरोज पांडेय, इंद्रपाल राम, छेदी राजभर, प्रकाश सरोज सहित अनेक कार्यकर्ता थे।






Post a Comment