करहां से तीर्थयात्रा पर रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था
करहां (मऊ) : परम पावन सावन माह के अवसर पर बबलू यादव के नेतृत्व में शिवभक्तों का जत्था रविवार को करहां से लक्जरी बस द्वारा विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।
जत्थे में शामिल भक्तगणों ने पहले क्षेत्र के प्रख्यात मठ गुरादरी धाम के पाताल गंगा सरोवर में स्नान कर बाबा घनश्याम साहब का दर्शन-पूजन किया एवं हर-हर महादेव के जयघोष के साथ यात्रा की शुरुआत की। बाबा विश्वनाथ, विन्ध्याचल, अष्टभुजी, प्रयागराज, चित्रकूट, मैहर, बागेश्वर, ओंकारेश्वर, महाकाल सोमनाथ, सुदामापुरी, पोरबंदर, द्वारिका, भेंट द्वारिका, नागेश्वर, अजमेर, खाटूश्याम, बालाजी, मथुरा-वृंदावन, पूरा ब्रजनलमंडल, नीमसार और अयोध्या सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन करेंगे।
इस दौरान श्रीगुनाथ गुप्ता, उमेश चौरसिया, प्रसाद मौर्य, मनीष मद्धेशिया, चिंटू सिंह, पवन वर्मा, जगदंबा मौर्य सहित अनेक शिवभक्त मौजूद रहे। जत्थे के रवाना होने पर क्षेत्रवासियों ने श्रद्धालुओं के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।


Post a Comment