नाली विवाद में दंपती से मारपीट, पांच पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बरईपुर निवासी सरफराज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 5 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे नाली के विवाद के बाद घर लौटते समय मोनू, हिना, आबिद, नेसाद तथा निकहत सभी निवासी बरईपुर ने ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव में उनकी पत्नी बहीदुन्निशा को भी चोटें आईं। पीड़ित ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस गुरुवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
कास्मेटिक दुकान संचालिका से मारपीट पर केस
करहां (मऊ) : आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के भुवना खुर्द निवासी प्रियंका चौहान ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 5 अगस्त को रामनगर मोड़ स्थित उनकी कास्मेटिक दुकान पर सामान के पैसे के विवाद को लेकर बड़कई राजभर, संतोष राजभर तथा लाडो ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने बाल पकड़कर जमीन पर गिराया और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ठकुरी पट्टी निवासी प्रेमलता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पति व ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एसपी के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
पीड़िता के अनुसार उसका मायका श्रीरामपुर, थाना घोसी है। उसने आरोप लगाया कि पति यशवंत कुमार उर्फ बवाली, चचिया ससुर उदयभान, जेठ हरिवंश, जेठानी गुड़िया, ननद अहिंसा उर्फ पूनम सहित अन्य लोग दो लाख रुपये की दहेज की मांग को लेकर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करते हैं। पीड़िता ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।




Post a Comment