Top News

तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

करहां (मऊ) : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल में बुधवार को बरहदपुर कुटी से मंडल अध्यक्ष जनार्दन व शर्मा पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 300 मोटरसाइकिलों समेत लगभग 500 भाजपा कार्यकर्ता पैदल, बाइक और चारपहिया वाहनों से शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष किए। यात्रा कैलेंडर चौराहा, चुंगी, मुख्य बाजार व नगर क्षेत्र से होते हुए अशोक स्तंभ चौक और शहीद चौराहा पहुंची।

शहीद चौराहे पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और शहीदों के बलिदान को याद रखना सभी का दायित्व है। मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है। इस दौरान रामसरन चौहान, हरिकृष्ण बरनवाल, राहुल सिंह, भाग्यराज सोनकर, सूरज सिंह, स्वर्ण सिंह सोनू, श्याम चौबे, प्रद्युम्न प्रताप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post