ब्रह्मकुमारी संस्थान ने वृद्धाश्रम में नशामुक्ति का दिलाया संकल्प
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना के जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से ‘10 करोड़ नशामुक्ति अभियान’ के तहत नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचने के उपायों की जानकारी देते हुए नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य वक्ता बी.के. पूजा ब्रह्माकुमारी एवं पूनम ने कहा कि नशे की आदत व्यक्ति के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। उन्होंने राजयोग के नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच और मानसिक एकाग्रता को इच्छाशक्ति मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बताया।
वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रमेश, अनिल चौहान, अरविंद गुप्ता, सुधीर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment