निपुण आकलन में बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, परख परीक्षा की तैयारियों पर मंथन
करहां, मऊ। एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्राथमिक विद्यालय सुरहरपुर एवं प्राथमिक विद्यालय नगरीपार का सकारात्मक पर्यवेक्षण किया। इस दौरान निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों की अधिगम उपलब्धियों का आकलन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय सुरहरपुर में कक्षा एक के पांच बच्चों के निपुण प्लस ऐप पर हुए आकलन में तीन बच्चे सक्षम स्तर के निकट तथा आराध्या गुप्ता और हर्षिता गुप्ता शत-प्रतिशत सक्षम मिलीं। इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक शशिभूषण राय के मार्गदर्शन में कार्य कर रहीं कक्षाध्यापिका जिया तबस्सुम की सराहना की गई। वहीं प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में कक्षा पांच की अनन्या, ज्योति, राज, मनु एवं प्रिया ने बेहतर स्टार रेटिंग प्राप्त की। विद्यालय की सक्षमता 81.7 प्रतिशत रही। इस पर राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव एवं कक्षाध्यापिका ट्विंकल की प्रशंसा की गई।
निरीक्षण में सुरहरपुर में 153 के सापेक्ष 135 तथा नगरीपार में 202 के सापेक्ष 171 विद्यार्थी उपस्थित मिले। इसके बाद दोनों विद्यालयों में आयोजित बैठक में डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक मऊ अतुल कुमार तिवारी के निर्देशानुसार प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की पारख परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में सुरहरपुर से शशिभूषण राय, सुनीता पांडेय, गोपाल भारती, इरशाद, जिया तबस्सुम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा नगरीपार से स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, संजय यादव एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Post a Comment