Top News

खैराबाद में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरुक

खैराबाद में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरुक

करहां (मऊ) : मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो स्क्वायड के तत्वावधान में ग्राम खैराबाद में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और युवतियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्महत्या की प्रवृत्ति तथा विवाहित महिलाओं से संबंधित दहेज हत्या जैसी घटनाओं में कमी लाने के साथ ही छात्राओं और युवतियों के बीच सुरक्षित वातावरण तैयार करना रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को हिंसा, प्रताड़ना और अभद्रता के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी माधुरी सागर, दीक्षा सिंह, जूही सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा बहू सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post