एफएलएन व एनसीआरटी आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन, प्रशिक्षुओं को मिले प्रमाणपत्र
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक सहित जिले भर के प्रशिक्षुओ के लिए डायट मऊ में आयोजित एफएलएन एवं एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर उनके प्रशिक्षण की पूर्णता की औपचारिकता पूरी की गई।
संस्थान के प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक अतुल कुमार तिवारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रशिक्षण के दौरान ब्लाक स्तरीय संदर्भदाताओं को डायट प्रवक्ता अरविंद कुमार यादव, डा. अजीत कुमार धूसिया, एसआरजी अरविंद कुमार पांडेय तथा संजय कुमार तिवारी ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को एफएलएन के उद्देश्यों, एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों के प्रभावी उपयोग तथा बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
समापन कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता डा. अंशुमान सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डायट प्रवक्ता डा. संदीप राय रहे। जनपद के विभिन्न विकासखंडों से एआरपी और केआरपी सहित कुल 50 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने तथा बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने में मदद मिलेगी।


Post a Comment