Top News

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

करहां (मऊ) : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नौ से 15 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के क्रम में 14 अगस्त शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। 1947 में भारत से पाकिस्तान के विभाजन विभीषिका दिवस की स्मृति में मुहम्मदाबाद गोहना के शहीद चौराहे पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी स्मृति में माल्यार्पण किया। इस दौरान देश के विभाजन के दौरान बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया।

जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब जन-अभियान का रुप ले चुका है। देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को अभियान में सहभागी बनना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिभुवन प्रसाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रद्युम्न प्रताप, भाजपा युवा नेता आकाश चौहान, प्रेमचंद वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post