Top News

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग, शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने किया प्रतिभाग, शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर

करहां (मऊ): सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को कंपोजिट विद्यालय जुड़नपुर में न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों से तीन-तीन बच्चों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामसरन चौहान तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय परिषद के सदस्य इंद्रदेव राम रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय की छात्राओं सपना चौहान और दीपांजलि चौहान ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए मन लगाकर पढ़ने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने मध्याह्न भोजन के तहत फल भी ग्रहण किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post