चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सुतरही-खैरावाद मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोमवार दोपहर अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर खैराबाद मोड़ के पास घेराबंदी कर भागने का प्रयास कर रहे सुधीर गोंड़ निवासी खैरावाद को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।


Post a Comment