Top News

दो पत्रकारों को पितृशोक, बैठक कर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

दो पत्रकारों को पितृशोक, बैठक कर पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

करहां (मऊ) : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मुहम्मदाबाद गोहना तहसील इकाई की रविवार को हुई शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत पांडेय के पिता राजकुमार पांडेय तथा संगठन के सदस्य तथा नेशनल खबर-9, लोक अधिकार व स्वतंत्र चेतना अखबार के पत्रकार वसीम खान के पिता वकील अहमद के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। पत्रकारों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगठन के अध्यक्ष संजय राय ने कहा कि दोनों परिवारों के लिए यह बेहद कठिन समय है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। महामंत्री अनवर अहमद ने कहा कि पिता का निधन परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पत्रकार संगठन रजनीकांत पांडेय और वसीम खान के परिवार के साथ खड़ा है।

शोकसभा में उपाध्यक्ष सतीश पांडेय व विष्णुकांत श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी तारकेश्वर सिंह अजीत, संगठन मंत्री अंसार अहमद व मोनू भारती, कंचन सिंह, अबूबकर खां, अली इमदाद जैदी, सद्दाम हाशमी, शिवबदन, मुहम्मद शाहिद, उपेंद्र यादव, रामप्रवेश कुमार, इनामुलहक, एखलाक अहमद सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post