Top News

संस्कृत गीत में सौम्या पद्विवेदी मंडल में प्रथम, हुई पुरस्कृत

संस्कृत गीत में सौम्या द्विवेदी मंडल में प्रथम, हुई पुरस्कृत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना की हलीमाबाद निवासिनी व किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सौम्या द्विवेदी ने मंडलीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए उन्हें प्रमाणपत्र व ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कुशाल चक्रवाल द्वितीय और शिवांश दूबे तृतीय रहे।

बतादें कि रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा में गुरुवार को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ की संस्कृत प्रतिभा खोज के तहत मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें आजमगढ़, बलिया और मऊ के विजेता प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल, मऊ की छात्रा सौम्या द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कुशाल चक्रवाल द्वितीय और शिवांश दूबे तृतीय रहे।

वहीं संस्कृत सामान्य ज्ञान युवा वर्ग में आकांक्षा चौहान प्रथम, प्रियंका चौहान द्वितीय व नीतू कुमारी तृतीय तथा बाल वर्ग में शुभकृत् शुक्ल प्रथम, प्राची वर्मा द्वितीय व स्नेहा कन्नौजिया तृतीय रहीं। श्लोक अंत्याक्षरी में नितेश उपाध्याय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. रमेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि तबला वादक एवं संगीतज्ञ संतोष दूबे रहे। आयोजन अवनींद्र कुमार पांडेय के संयोजन में संपन्न हुआ।



Post a Comment

Previous Post Next Post