पांच पुलिसकर्मी गैर जनपद रवाना, साथियों ने दी आत्मिक विदाई
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में लंबे समय से सेवाएं दे रहे पांच पुलिसकर्मियों का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर शनिवार को सहकर्मियों ने उन्हें आत्मिक विदाई दी। कोतवाली परिसर में आयोजित समारोह में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
स्थानांतरित होने वालों में उपनिरीक्षक राजीव सिंह व राम प्यारे यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व जितेंद्र कुमार पाण्डेयवतथा कांस्टेबल दयानाथ मौर्य शामिल रहे। कोतवाल के.के. वर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सभी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। सहकर्मियों ने कहा कि स्थानांतरण पुलिस सेवा का हिस्सा है, लेकिन साथियों के साथ बिताए कार्यकाल की यादें हमेशा बनी रहेंगी।

Post a Comment