ब्लाक प्रमुख ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को वितरित किया फल
करहां (मऊ) : अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना के जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने बुजुर्गों के बीच फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव, स्नेह और आशीर्वाद जीवन को सदैव दिशा देता है।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ समय बिताने से सेवा और सम्मान की भावना और मजबूत होती है। सभी को अपने बुजुर्गों के सम्मान, सेवा और खुशहाली के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस दौरान वृद्धजनों ने भी अतिथियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के प्रबंधक लछिराम प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, जनार्दन शर्मा, बैजनाथ राम, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, कीर्तिमान पंकज, अतुल मद्धेशिया, हरिबंश वैरागी, मुकुल कुमार आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment