Top News

बुजुर्गों का सम्मान और अनुभव ही समाज की वास्तविक धरोहर: रानू सिंह

बुजुर्गों का सम्मान और अनुभव ही समाज की वास्तविक धरोहर : रानू सिंह


अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर मेरा युवा भारत के सौजन्य से बांटा गया फल

करहां (मऊ) : अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के जमीन बरामदपुर स्थित वृद्धाश्रम में मेरा युवा भारत के सौजन्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान बुजुर्गों ने भी अतिथियों को सहर्ष अपना आशीर्वाद प्रदान किया। युवा भारत के स्वयंसेवक रितिक सिंह ने सबका स्वागत व आभार व्यक्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह ने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका दीर्घकालिक अनुभव, स्नेह और मार्गदर्शन नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और सम्मान के लिए सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए, क्योंकि उनके साथ समय बिताने से समाज में मानवीय संवेदनाएं और सेवा भावना और अधिक मजबूत होती हैं।

कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम के प्रबंधक लछिराम प्रसाद ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैजनाथ राव, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, कीर्तिमान पंकज, अतुल मद्धेशिया, हरिबंश वैरागी तथा मुकुल कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post