संस्कृत गीत में सौम्या ने मंडल में हासिल किया पहला स्थान
करहां (मऊ) : रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा में गुरुवार को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ की संस्कृत प्रतिभा खोज के तहत मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। आजमगढ़, बलिया और मऊ के जनपद स्तरीय विजेता प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्कृत गीत प्रतियोगिता में किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल, मऊ की छात्रा व हलीमाबाद द्विवेदी सदन की निवासिनी सौम्या द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। कुशाल चक्रवाल द्वितीय तथा शिवांश दूबे तृतीय स्थान पर रहे।
संस्कृत सामान्य ज्ञान के युवा वर्ग में आकांक्षा चौहान ने पहला, प्रियंका चौहान ने दूसरा और नीतू कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बाल वर्ग में शुभकृत् शुक्ल प्रथम, प्राची वर्मा द्वितीय और स्नेहा कन्नौजिया तृतीय रहीं। श्लोक अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में नितेश उपाध्याय ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात तबला वादक एवं संगीतज्ञ संतोष दूबे उपस्थित रहे। मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन अवनीन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. चंद्रकांत शुक्ला, डॉ. रामप्रताप मिश्रा, डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, डॉ. मनकामेश्वर तिवारी, बच्चू लाल, राजेंद्र प्रसाद और जया सिंह शामिल रहे।




Post a Comment