मजबूत राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण:- वंदना योगी
हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने नवमतदाता छात्राओं की बैठक में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। हिमाचल प्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने मुहम्मदाबाद गोहना के पब्लिक महिला सहर पीजी कॉलेज और ब्लॉक परिसर में मौजूद छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो, आशा बहुओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर कर केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया। महिलाओं के उत्थान और उनकी आर्थिक, सामाजिक शैक्षिक स्थिति के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कार्यक्रमों की चर्चा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की तरक्की और उनको आगे बढ़ाने के लिए कई ऐसे कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण, महिला उत्पीड़न के प्रति जागरूकता, महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध की रोकथाम के लिए कटिबद्ध है। कानून और संसद से लेकर पंचायत स्तर तक महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए सरकार के प्रयासों से अब महिलाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना देश का उत्थान नहीं हो सकता है। महिलाएं घर परिवार को सुव्वस्थित रखने के अलावा देश की तरक्की में भी अपना भरपूर योगदान दे रही है। उन्होंने पब्लिक महिला शहर पीजी कॉलेज में मौजूद नवमतदाता छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि 18 वर्ष कीआयु पूरा कर चुकी सभी छात्राएं मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं और चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट देकर सशक्त और विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने भाजपा कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक, महिला आरक्षण बिल, राम मंदिर, किसान सम्मान निधि आदि अनेक योजनाओं को लाभकारी बताते हुए 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग की अपील किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अस्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, ज्योति सिंह, कवल गिरी, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, पब्लिक पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर साजिया रहमान, वरिष्ठ पदाधिकारी अजय सिंह कक्कू, मुहमदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, करहां मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना, खुरहट मंडल अध्यक्ष सुमित राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Post a Comment