Top News

बहुप्रतीक्षित करहाँ-जहानागंज रोड का निर्माण एफडीआर तकनीकि से शुरू


बहुप्रतीक्षित करहाँ-जहानागंज रोड का निर्माण एफडीआर तकनीकि से शुरू



-करहाँ बाजार के पास सुप्रसिद्ध गुरादरी मठ के पास से शुरू हुआ कार्य


-दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस, किया खुशी का इज़हार


करहाँ, मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ और आजमगढ़ जनपदों को जोड़ने वाली और दो दशकों से अधिक समय से मऊ जनपद की सबसे खस्ताहाल करहाँ-जहानागंज रोड का निर्माण एक लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार सायंकाल शुरू हो गया। एफडीआर तकनीकि से निर्माण के लिए मशीनों ने करहां बाजार के आगे बाबा घनश्याम साहब के सुप्रसिद्ध धाम वैराग्याश्रम मठ गुरादरी के पास से काम करना शुरू कर दिया है। बहुप्रतीक्षित रोड के बनने की खबर पता चलते ही क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है और खुशी का इजहार किया है।

बता दें कि पिछले 23 वर्षों से यह मार्ग बेहद बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ। इसके लिए क्षेत्रीय नागरिकों एवं विभिन्न समाजसेवियों के द्वारा काफी लंबे अर्से से निर्माण की मांग की जाती रही है। पिछले वर्ष जिले की 16 सड़कों के साथ इस रोड के भी एफडीआर तकनीकि से बनाने का प्रस्ताव पास हुआ लेकिन एक वर्ष बाद निर्माण की समयावधि बीत जाने के बाद भी काम नहीं होने से क्षेत्रवासियों में भारी निराशा एव असंतोष व्याप्त था। तमाम अवरोधों के बाद "देर आये दुरुस्त आये" की तर्ज पर आखिरकार क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा घनश्याम साहब मठ गुरादरी धाम के पास से निर्माण कार्य शुरू होने का समाचार प्राप्त होते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

क्षेत्रवासी भाजपा नेत्री मुहम्मदाबाद गोहना की निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप सिंह व आशीष चौधरी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान प्रतिनिधि हरेंद्र प्रसाद सरोज, पूर्व भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य करहां प्रतिनिधि रवि पासी व सुरहुरपुर महाप्रधान रामदरश यादव, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दयाप्रकाश तोमर, व्यापार मंडल करहां के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, वर्तमान मंडल अध्यक्ष भाजपा ओमकार सिंह मुन्ना, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि करहां श्यामबिहारी जायसवाल, ग्रामप्रधान चकजाफरी धीरेंद्र प्रताप खरवार, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि सद्धोपुर कंचन सिंह, ग्रामप्रधान ओटनी प्रमोद कुमार यादव, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि राजापुर बसंत सिंह, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि तिलसवां माधव सरोज, समाजसेवी विजय सिंह गब्बर, समाजसेवी व यूट्यूबर मनीष सिंह, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, क्यामपुर महाविद्यालय के संचालक प्रवीण सिंह, लग्गूपुर जनसेवा संचालक अभिषेक पांडेय, साद्धोपुर निवासी अजय सिंह, पत्रकार एखलाक अहमद आदि ने खुशी जाहिर करते हुए आशा व्यक्त की है कि अब शीघ्र ही इस रोड पर बेहतर आवागमन बहाल हो जाएगा। कार्य शुरू होने से क्षेत्र में बेहद संतोष का माहौल उत्पन्न हुआ है इसे लोग सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से व्यक्त कर रहे हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post